रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर में रील बनाने के दौरान एक युवक की अभद्र हरकत सामने आई है। आरोप है कि युवक मंदिर परिसर में वीडियो शूट कर रहा था, इसी दौरान उसने वहां मौजूद महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और इससे महिलाओं की गरिमा व सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने तथा इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर सकें।