रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर में रविवार सुबह दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों मामलों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ठाकुर राम साहू (55 वर्ष) और दुर्गा साहू (24 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार सुबह परिजनों ने दोनों को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तत्काल खमतराई थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) भेज दिया गया।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं।

नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो किसी विश्वसनीय परिजन, मित्र या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें। समय पर मदद मिलना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।