गरियाबंद। जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल साहू को मौजूदा जिम्मेदारी से हटाकर रक्षित केंद्र गरियाबंद में पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रशिक्षु उप-निरीक्षक श्रद्धा कर्ष को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए राजिम थाना प्रभारी बनाया गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

राजिम थाना जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में प्रशिक्षु उप-निरीक्षक श्रद्धा कर्ष को इसकी कमान सौंपा जाना अहम प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रति

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पदस्थापना आदेश की प्रतियां पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन, संबंधित थाना प्रभारियों, रक्षित निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।