रायपुर, 10 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में साय सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंत्रिपरिषद ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग में आयुक्त और विशेषज्ञ समेत तीन नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
इस निर्णय के तहत विभाग में आयुक्त अथवा संचालक, अपर संचालक और अपर संचालक स्तर के विशेषज्ञ का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। इससे विभागीय कार्यों की निगरानी, आपसी समन्वय और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।
सरकार के इस फैसले से प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा मिलने के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। वहीं, विशेषज्ञ की नियुक्ति से नीतिगत और कानूनी मामलों के निराकरण में विभाग को अतिरिक्त सहयोग मिल सकेगा।





