रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र और रायपुर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट संस्कृति के संयुक्त तत्वावधान में ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’ का आयोजन 8 से 11 अगस्त तक किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, नारी सशक्तिकरण, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और महापौर मीनल चौबे द्वारा घोषित ‘अपराजिता महिला आत्मरक्षा अभियान’ की भावना को समर्पित रहेगा।
नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य रायपुर और आसपास की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा कला, संस्कृति और देशभक्ति के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी भी आयु सीमा का प्रावधान नहीं रखा गया है। विद्यार्थी, गृहिणियां, युवा, वरिष्ठ नागरिक, पेशेवर कलाकार और कला प्रेमी सभी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
महोत्सव के दौरान एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, कविता पाठ (ओपन माइक), वाद्य संगीत और बैंड प्रस्तुति जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रस्तुतियां देशभक्ति, भक्ति और शास्त्रीय अथवा अर्धशास्त्रीय विषयों पर आधारित होंगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिताओं के ऑडिशन 10 और 11 अगस्त को टाउन हॉल, घड़ी चौक, रायपुर में होंगे। चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य फिनाले में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विशिष्ट अतिथियों और बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और सम्मान-पत्र से नवाजा जाएगा।
पंजीयन शुल्क
- एकल प्रतिभागी – ₹249
- युगल प्रस्तुति – ₹349
- समूह (अधिकतम 6 सदस्य) – ₹599
- अतिरिक्त सदस्य – ₹99 प्रति व्यक्ति
पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क:
मोबाइल: 9109029034, 9669039034
व्हाट्सएप: 9109029034





