जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के छह अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


शिवानंद सिंह को मुलमुला थाने की कमान

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जांजगीर में पदस्थ निरीक्षक शिवानंद सिंह को मुलमुला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल को बम्हनीडीह थाने की कमान सौंपी गई है।

पारस पटेल को बम्हनीडीह थाना प्रभारी के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा, जांजगीर के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।


सारागांव और पामगढ़ में भी बदले थाना प्रभारी

आदेश के मुताबिक, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को सारागांव थाना प्रभारी बनाया गया है। सारागांव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को पामगढ़ थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी को अजाक थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है। बम्हनीडीह थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को थाना जांजगीर में नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार सभी छह अधिकारियों की यह पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।


देखें आदेश की प्रति