दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा की माताजी तथा स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का सोमवार, 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शांति वोरा साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की माताजी थीं। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा जी की पूज्य माताश्री श्रीमती शांति वोरा जी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त वोरा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।