रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सरकारी कार्यालयों के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। अब 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर मिलने वाली छुट्टी के स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर पहले से घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पूर्व में 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था।
शासन के नए आदेश के अनुसार, अब 9 नवंबर का स्थानीय अवकाश निरस्त कर उसके स्थान पर 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है।
इस बदलाव के बाद रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।




