रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रालय में पदस्थ पांच अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को हाल ही में पदोन्नति मिली थी।

अवर सचिवों की पदस्थापना में बदलाव

शासन के आदेश के मुताबिक, अवर सचिव चंद्रिका प्रसाद को श्रम विभाग से हटाकर लोक निर्माण विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, सुखलाल लकड़ा को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से आवास एवं पर्यावरण विभाग भेजा गया है।

तीन अनुभाग अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

मंत्रालय में पदस्थ तीन अनुभाग अधिकारियों के विभाग भी बदले गए हैं। आदित्य तिवारी को पशुधन विभाग से श्रम विभाग, जबकि महेश तिवारी को आदिम जाति विभाग से गृह विभाग में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा डॉ. विद्याभूषण को गृह विभाग से आदिम जाति विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पदोन्नति के बाद जारी हुआ तबादला आदेश

बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारियों को पिछले सप्ताह ही पदोन्नति दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत मंत्रालय के पांच अधिकारियों की विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।