रायपुर, 5 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस सत्र में विधायकों की ओर से कुल 1033 सवाल लगाए गए हैं।

विपक्षी दल कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह इस सत्र में सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस किसानों, युवाओं, कानून-व्यवस्था, बिजली-पानी और जनहित से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाएगी।


कानून-व्यवस्था पर रह सकता है जोर

इस मानसून सत्र में सबसे ज्यादा बहस कानून-व्यवस्था को लेकर होने की संभावना है। कांग्रेस हाल के दिनों में प्रदेश में हुई हत्या, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, नशे के बढ़ते मामलों और अन्य आपराधिक घटनाओं को मुद्दा बनाकर सरकार से जवाब मांगेगी।