सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर तैनात 12 पुलिसकर्मियों को गृह विभाग में लौटाया, निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के नाम शामिल

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग को वापस कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


पांच निरीक्षकों की सेवाएं वापस

पहले आदेश में निरीक्षक वीरेंद्र चंद्रा, शरद चंद्रा, बृजेश कुशवाहा, संतराम सोनी और उमेंद्र टंडन की सेवाएं गृह विभाग को लौटाई गई हैं।


दूसरे आदेश में सात पुलिसकर्मी शामिल

दूसरे आदेश में निरीक्षक पौरुष पुर्रे और सौरभ द्विवेदी, उप निरीक्षक जितेंद्र नंदे, सहायक उप निरीक्षक निर्भय लाल ध्रुव तथा आरक्षक अभिषेक कुमार, रितेश दीवान और सोहन ध्रुव के नाम शामिल हैं।


नई पदस्थापना का होगा फैसला

आदेश के बाद सभी 12 अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त हो गई है। अब उनकी आगे की पदस्थापना गृह विभाग तय करेगा। यह कार्रवाई केवल मूल विभाग में सेवाएं वापस करने से संबंधित है, न कि निलंबन या बर्खास्तगी से।