रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में पदस्थ नए सहायक वन संरक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंप दी है। वन विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों की पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग वन मंडलों और विभागीय कार्यालयों में जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद अब सभी अधिकारी अपने निर्धारित पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालेंगे।

वन विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी 64 सहायक वन संरक्षकों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। विभागीय स्तर पर इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।