कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में त्योहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गोवर्धन पूजा देखकर घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
घर पहुंचने से पहले ही हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम देखने गए थे। वहां से लौटते समय चारामा थाना क्षेत्र के जैसाकरा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की जान चली गई।
त्योहार के दिन दो परिवारों में पसरा मातम
एक साथ दो दोस्तों की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।
दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।





