रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुनील सिंह को पदोन्नति के बाद अपर संचालक (एडिशनल डायरेक्टर) के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सूचना केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सुनील सिंह लंबे समय से जनसंपर्क विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। अपने प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता के चलते उन्होंने विभाग में अलग पहचान बनाई है।

दिल्ली में पदस्थापना के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के मीडिया संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को देशभर में प्रभावी ढंग से प्रचारित करने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ की सकारात्मक और विकासशील छवि को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती मिली है।

पदोन्नति के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।