सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोरनापाल थाना क्षेत्र के दुब्बाटोटा गांव में एक युवक ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही दोरनापाल थाना की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता पर हमला किया था।
जांच के दौरान आरोपी बेटे की संलिप्तता की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यह घटना पारिवारिक विवादों के गंभीर और दुखद परिणामों को उजागर करती है।





