बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की नई पदस्थापना को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने डॉ. अजय कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।


डॉ. अजय कौशिक वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत हैं। नियमित जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति होने तक वे अतिरिक्त प्रभार के रूप में डीईओ की जिम्मेदारियां संभालेंगे।


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। फिलहाल बिलासपुर के लिए नियमित जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।