पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव: कई जिलों के एसपी का तबादला, 24 आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना
·Updated · admin
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई जिलों के एसपी बदले, 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला; नई पदस्थापना के आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) समेत पुलिस मुख्यालय, रेंज और बटालियन स्तर पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है।
इस तबादला सूची में दंतेवाड़ा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कांकेर, बलौद, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और धमतरी सहित कई जिलों को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं। वहीं, कई वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और रेंज स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।