जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट के तहत तबादला आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए चार पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक भास्कर शर्मा को अकालतरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रभारी रिजर्व सेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। विभागीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
तबादला आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





