दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 अधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी
प्रशासनिक
दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 अधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी
·Updated · admin
दुर्ग। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक आवश्यकता के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक समेत 6 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इन पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राकेश खुटेश्वर को रक्षित केंद्र, दुर्ग से स्थानांतरित कर जामुल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर को रक्षित केंद्र, दुर्ग से रानीतराई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर का तबादला रानीतराई थाना से खुर्सीपार थाना किया गया है।
उपनिरीक्षक वेदराम चंद्रवंशी को पुलगांव थाना से स्थानांतरित कर धमधा थाना में पदस्थ किया गया है।
वहीं, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा को धमधा थाना से पुरानी भिलाई थाना भेजा गया है।
इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह का तबादला धमधा थाना से पुलगांव थाना किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।