रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार को लेकर नया आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही एक जिला शिक्षा अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
शिक्षा विभाग का कहना है कि यह फैसला विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। संबंधित अधिकारी अपने नए दायित्वों का कार्यभार तत्काल प्रभाव से संभालेंगे।





