नई दिल्ली। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली में एकजुट हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘गद्दार ज्ञानेश इस्तीफा दो’ के नारे लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।


लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ मौजूद विधायकों और कार्यकर्ताओं ने संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

इस प्रदर्शन के जरिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे विरोध में अपनी भागीदारी दर्ज कराई और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपनी मांग को प्रमुखता से उठाया।