रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 15 नवंबर को रायगढ़ और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद जशपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और शाम को तपकरा में आयोजित छठ महापर्व में शिरकत करेंगे।
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। दशहरा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे पहुंचेंगे।
समारोह के दौरान आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा होंगे रवाना
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 7:15 बजे रायपुर स्थित अपने निवास से पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। सुबह 7:25 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद धरमजयगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।
जशपुर में शुभारंभ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
धरमजयगढ़ का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के ग्राम आरा पहुंचेंगे। यहां दोपहर दो बजे आईटीआई परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर तीन बजे तक यहां रहेंगे।
तपकरा में छठ महापर्व के आयोजन में होंगे शामिल
जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम पांच बजे तपकरा स्थित छठ घाट पहुंचेंगे। यहां वे छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
छठ महापर्व सूर्य उपासना और लोक आस्था का प्रमुख त्योहार है। इस अवसर पर श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना करते हैं।
कार्यक्रम के बाद बगिया जाएंगे मुख्यमंत्री
तपकरा में छठ महापर्व के आयोजन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम छह बजे रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाम 6:30 बजे वे जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निजी निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में जनजातीय गौरव दिवस और छठ महापर्व के आयोजनों को विशेष स्थान दिया गया है। दोनों जिलों में उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं।





