रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- फड़तरे अनिकेत अशोक (IAS 2020) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, जशपुर। अब इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर नियुक्त किया गया है।
- अरविंद कुमार टी. (IAS 2024) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, बिलासपुर। अब वे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में कार्य करेंगे।
- अक्षय दोशी (IAS 2024) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, रायगढ़। उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- क्षितिज गुरभेले (IAS 2024) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, कोरबा। अब वे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के पद पर पदस्थ रहेंगे।
- विपिन दुबे (IAS 2024) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, बस्तर। उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा नियुक्त किया गया है।
21 अगस्त से संभालेंगे नई जिम्मेदारी
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह पदस्थापन आदेश जारी किया गया है।





