रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 2 नवंबर को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। तय समय-सारिणी के अनुसार, वे सुबह रायपुर से रवाना होकर दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे। फिलहाल उनके कार्यक्रम में किसी औपचारिक बैठक या राजनीतिक मुलाकात की जानकारी नहीं दी गई है।

सुबह मुख्यमंत्री निवास से एयरपोर्ट तक का कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। सुबह 9 बजे वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां से सुबह 9:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2492 से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

निर्धारित समय के मुताबिक, मुख्यमंत्री का विमान सुबह 11:50 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:40 बजे वहां पहुंचेंगे।

दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का शेष समय आरक्षित रखा गया है। जारी कार्यक्रम में दिल्ली में रात्रि विश्राम का उल्लेख है। हालांकि, मुख्यमंत्री की किसी केंद्रीय मंत्री या अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव से जुड़े आयोजन चल रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, दौरे के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।