बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौव्हाण ने लंबे समय से एक ही थाने और शाखा में पदस्थ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, 11 निरीक्षकों (Inspector) और 3 उप निरीक्षकों (Sub-Inspector) का स्थानांतरण किया गया है। बताया जा रहा है कि ये अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तबादला सूची को जिले में नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के बाद विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां संभालने की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।





