जांजगीर-चांपा। नैला थाना क्षेत्र में सरखो और तेंदुभाटा के बीच पाइपलाइन के पास 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेंदुभाटा निवासी सोनू साहू के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन के पास युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैंडन यार्क पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जांजगीर भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद तेंदुभाटा और आसपास के क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।