रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगी। वे रायपुर से रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ रवाना होंगी, जहां 15 नवंबर को प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी।

नितिन नबीन के स्वागत की तैयारियां तेज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। वे धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

संगठन के पदाधिकारियों के साथ करेंगी चर्चा

स्मृति ईरानी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय नेताओं और भाजपा पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेंगी। इस दौरान अतिथियों के स्वागत, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और संगठनात्मक समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

सियासी और संगठनात्मक दृष्टि से अहम दौरा

नितिन नबीन का यह दौरा भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। ऐसे में पार्टी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। स्मृति ईरानी का दौरा भी इसी आयोजन की तैयारियों से जुड़ा है।