रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों, पुलिस इकाइयों और विशेष शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फैसला प्रशासनिक आवश्यकता, कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।


गृह विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले, पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा और अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।


देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट, किसे कहां भेजा गया