मेष राशि

आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रह सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी में किया गया काम भी फायदा देगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा पुराना मामला सुलझ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई शुरुआत का समय अनुकूल है। कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी बढ़ सकती है।

वृष राशि

आज जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में अचानक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। कारोबार की व्यस्तता कम होने से नई योजनाओं पर ध्यान दे पाएंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आत्मविश्वास के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। ऑफिस में आपका कोई महत्वपूर्ण सुझाव बड़ी डील को पूरा कराने में मददगार साबित हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। पदोन्नति के अवसर भी बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और साथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि

आज किसी लंबे समय से अटके काम के पूरा होने की संभावना है। इसके अच्छे परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं। बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें और परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह लें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खेल से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आज कई पुरानी उलझनों का समाधान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम से लाभ होने के योग हैं। अधूरा काम भी पूरा हो सकता है। हालांकि बढ़ते खर्च बजट को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नवविवाहित दंपति धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। नौकरी में अच्छे प्रदर्शन के चलते पदोन्नति पर विचार हो सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कारोबारी अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नया निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा। बिना सोचे-समझे खरीदारी करने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना है।

तुला राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात आपको खुशी दे सकती है। कारोबार में मिली नई जानकारी भविष्य में लाभदायक साबित होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आय के नए साधन बन सकते हैं। इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। यात्रा से भी लाभ होने के संकेत हैं। बाहर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज और सामान की जांच कर लें। सुबह थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन बाद में काम की रफ्तार बढ़ेगी। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के आने से घर में खुशियां बढ़ सकती हैं।

धनु राशि

आज समझदारी से लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अतिरिक्त आय को लेकर नए विचार सामने आएंगे। कठिन समय में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। अपनी बात कहने में जल्दबाजी न करें। सही समय देखकर बात रखना फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रह सकता है। कारोबार बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। किसी पुरानी परेशानी का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। यात्रा या पर्यटन से जुड़े कारोबार में आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को परिवार के बड़े सदस्य का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में लगेगा। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे। नवविवाहित लोगों को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। नया कारोबार शुरू करने से पहले माता-पिता की सलाह उपयोगी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी।

मीन राशि

आज मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। कॉलेज या कार्यस्थल पर दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। बेवजह के कामों में समय बर्बाद करने से बचें। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे मन को संतोष मिलेगा।