रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व की खबर है। राज्य के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट 2026 के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बेंगलुरु में आयोजित होगी, जहां देशभर के उभरते क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चयन प्रक्रिया अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति और सीनियर चयन समिति द्वारा की गई। इन खिलाड़ियों के चयन को छत्तीसगढ़ क्रिकेट के विकास और राज्य में उभरती प्रतिभाओं की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों के लिए भविष्य में बड़े मंचों तक पहुंचने के अवसर बढ़ सकते हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए भी यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रहे हैं। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा और बेहतर प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करेगा।राज्य के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।





