रायपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने प्रदेशभर में 'घर-घर चलो अभियान' शुरू किया है। पार्टी नेताओं को सीधे जनता के बीच जाकर संवाद करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आठ जून से शुरू हुआ यह अभियान 14 जून तक चलेगा। इस दौरान मंत्री, सांसद और विधायक घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे। साथ ही प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न वर्गों से फीडबैक लेकर पार्टी आगामी रणनीति को और मजबूत बनाने का प्रयास करेगी।





