रायपुर/। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ (MP-CG) रीजन में आयकर विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई आयकर अधिकारियों और निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जबकि कई को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार भोपाल और रायपुर रीजन में कार्यरत अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसमें एडिशनल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर और अन्य पदों पर तैनात अफसरों को इधर-उधर किया गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इस फेरबदल को आयकर विभाग में सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत एक नियमित ट्रांसफर और पोस्टिंग व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।





