अभनपुर। पचेड़ा-थनौद मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम घोरभट्टी का निवासी बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल अभनपुर थाना क्षेत्र में आता है या राखी थाना क्षेत्र में, इसे लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।