एंटरटेनमेंट डेस्क। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Jailer 2’ को लेकर लंबे समय से चल रही रिलीज डेट की अटकलों पर अब विराम लग गया है। फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों के बीच मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रोडक्शन हाउस की ओर से शेयर किए गए नए पोस्टर में रजनीकांत हाथ में बंदूक लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका इंटेंस लुक फिल्म में किरदार की जबरदस्त वापसी की ओर इशारा कर रहा है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने एक बार फिर 15 अक्टूबर 2026 की रिलीज डेट की पुष्टि की है।


‘Jailer 2’ की रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव

पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा सकती है, जिसके चलते इसकी रिलीज आगे खिसक सकती है। इन खबरों के बाद प्रशंसकों के बीच भी फिल्म की रिलीज को लेकर असमंजस बना हुआ था।

अब नए पोस्टर के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


‘Ala Bolelo’ गाने से बढ़ा फिल्म का क्रेज

मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन पहले ही शुरू कर दिया है। अनाउंसमेंट टीजर के बाद हाल ही में ‘Ala Bolelo’ गाना भी जारी किया गया, जिसमें अभिनेत्री शमना कासिम की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिली।


बड़ी स्टार कास्ट के साथ लौटेंगे रजनीकांत

फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और जाफर सादिक जैसे कलाकारों की वापसी की चर्चा है। इसके अलावा कुछ नए कलाकारों के भी फिल्म से जुड़ने की खबरें सामने आई हैं।

‘Jailer 2’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। अब रिलीज डेट की दोबारा पुष्टि होने के बाद फैंस की निगाहें फिल्म के अगले टीजर, ट्रेलर और प्रमोशनल अपडेट्स पर टिक गई हैं।