रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ज्वेलर्स कारोबारी से सोने की हेराफेरी का मामला सामने आया है। बूढ़ापारा स्थित मां महालक्ष्मी ज्वेलर्स के वर्कशॉप में काम करने वाले एक कारीगर पर जेवर बनाने के लिए दिया गया फाइन गोल्ड वापस नहीं करने का आरोप लगा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, ज्वेलर्स कारोबारी तापस सामता ने शिकायत में बताया कि वर्कशॉप में काम करने वाले शुभांकर हलदार को 15 अप्रैल को करीब 150 ग्राम फाइन गोल्ड जेवर तैयार करने के लिए दिया गया था। आरोप है कि कारीगर ने सोने से जेवर तैयार करने के बजाय उसका निजी उपयोग कर लिया और बाद में वापस नहीं किया।
मामले की शिकायत करीब चार महीने बाद कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश और सोने की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।





