अभनपुर/नवापारा। गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, नवापारा और राजिम क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद ट्रैक्टरों के जरिए रेत का परिवहन कर अलग-अलग स्थानों पर भंडारण किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। आरोप है कि जमा की गई रेत को बाद में ट्रकों में भरकर अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर खनिज विभाग को भी लगातार शिकायतें मिलने की बात सामने आई है। इसी बीच गोबरा नवापारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रेत से लदे दो ट्रैक्टर पकड़ लिए।

पुलिस ने दोनों वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन और भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।