जशपुर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर सामने आया है। देश की अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनी एसआईएस लिमिटेड (SIS Ltd.) की ओर से सुरक्षा अधिकारी (सिक्योरिटी ऑफिसर कैडर) पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली और ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पसारा एक्ट-2005 के तहत 10 से 12 अगस्त 2026 तक जशपुर में आयोजित होगी।

एसआईएस के कमांडेंट कुमार शिवेंद्र ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, बॉयज हॉस्टल, डोडकाचौरा, जशपुर में संपन्न होगी। इस दौरान 100 जीटीओ (GTO) पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) का प्रारंभिक पारिश्रमिक मिलेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

भर्ती के बाद चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप वेतन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, चिकित्सा सुविधा, आवास, स्थानांतरण के दौरान यात्रा एवं भोजन भत्ता समेत कई कर्मचारी कल्याण योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। पात्र कर्मचारियों को कंपनी की एम्प्लॉयी शेयर योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा 'Job at SIS' फेसबुक पेज पर विजिट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है।