महतारी वंदन योजना e-KYC अपडेट: 30 जून तक मुफ्त में कराएं सत्यापन, हजारों हितग्राही बाकी
कांकेर। महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी पात्र हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है, अन्यथा आगामी किस्त के भुगतान में बाधा आ सकती है।
जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन अभी भी कुछ हितग्राहियों का सत्यापन लंबित है। विभाग ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे 30 जून तक नि:शुल्क ई-केवाईसी पूरा करा लें, ताकि योजना की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कांकेर में 1.80 लाख महिलाओं को मिल रहा लाभ
जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 1.80 लाख महिलाएं प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। अब तक 1.72 लाख से अधिक हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि करीब 8 हजार महिलाओं का सत्यापन अभी भी शेष है। विभाग ने शेष हितग्राहियों से जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।





