रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। तबादला सूची में महानिदेशक (DG) से लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG), उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।
नई पदस्थापना में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को मौजूदा दायित्व के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, CID, CCTNS, SCRB, डायल-112, यातायात, सुरक्षा और सशस्त्र बल समेत कई महत्वपूर्ण शाखाओं में बदलाव किए गए हैं।
इन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
पवन देव (1992 बैच) — महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं।
गुरजिंदर पाल सिंह (1994 बैच) — महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी।
एसआरपी कल्लूरी (1994 बैच) — प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन।
प्रदीप गुप्ता (1995 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन। साथ ही संचालक, अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार।
विवेकानंद (1996 बैच) — वर्तमान दायित्व के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध।
दीपांशु विजय काबरा (1997 बैच) — वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात।
अमित कुमार (1998 बैच) — वर्तमान जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।
डॉ. आनंद छाबड़ा (2001 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार।
ओमप्रकाश पॉल (2003 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा।
IG और DIG स्तर पर भी बड़ा बदलाव
अंकित कुमार गर्ग (2004 बैच) — वर्तमान कार्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं विशेष शाखा।
ध्रुव गुप्ता (2005 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, CID, CCTNS एवं SCRB।
बालाजीराव सोमावर (2007 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, अजाक एवं तकनीकी सेवाएं।
प्रशांत कुमार अग्रवाल (2008 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल।
मिलना कुर्रे (2008 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।
पारूल माथुर (2008 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।
मनीष शर्मा (2009 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन।
अभिषेक मीणा (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बस्तर।
सदानंद कुमार (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल।
गिरिजा शंकर जायसवाल (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, CID एवं CCTNS/SCRB।
एमएल कोटवानी (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, नगर सेना, राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं अग्निशमन सेवाएं।
प्रशांत कुमार ठाकुर (2011 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा।
अजातशत्रु बहादुर सिंह (2011 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त, योजना एवं प्रबंध।
विवेक शुक्ला (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल-112।
राजेश कुकरेजा (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS एवं SCRB।
श्वेता राजमणी (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल-112।
रामकृष्ण साहू (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, CID।
AIG स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
मोहित गर्ग (2013 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन।
रवि कुमार कुर्रे (2014 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CID।
यदुवली अक्षय कुमार (2018 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS। इसके साथ ही संयुक्त परिवहन आयुक्त-सड़क सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार।
चिराग जैन (2020 बैच) — सेनानी, 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी।
अंजलि विश्वकर्मा (2021 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात।
महत्वपूर्ण शाखाओं में बदली जिम्मेदारियां
इस फेरबदल में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, CID, CCTNS, SCRB, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, डायल-112, दूरसंचार और यातायात जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
गृह विभाग के आदेश के बाद संबंधित आईपीएस अधिकारी नई जिम्मेदारियों के अनुसार पदभार संभालेंगे।
आदेश की कॉपी यहां देखें-







