कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुक्त आशुतोष पांडेय ने अधिकारियों के प्रभार में व्यापक बदलाव किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत जोन कमिश्नरों, अभियंताओं और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही उपायुक्त नीरज कौशिक और पवन वर्मा को जोन कमिश्नर के दायित्व से मुक्त कर विभागीय जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को जैम पोर्टल, जल प्रदाय, भंडार, एनसीएपी, उद्यान, विद्युत, वाहन और भवन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं प्रभारी अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ को निर्माण कार्य, योजना शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ, सीएसआर, 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, अमृत मिशन और सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रथम अपीलीय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

उपायुक्त नीरज कौशिक को भवन निर्माण अनुमति, राजस्व, होर्डिंग, अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाइन, निर्वाचन, जनगणना, संपदा, उद्यान, वृक्षारोपण और डाटा सेंटर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं उपायुक्त पवन वर्मा को जनसूचना अधिकारी के साथ टेलीफोन एवं इंटरनेट व्यवस्था, लोक सेवा गारंटी, समाज कल्याण, खाद्य शाखा, जनदर्शन, महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर, परिषद तथा एमआईसी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के तहत कार्यपालन अभियंता तपनयोगी तिवारी को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन, एनके नाथ को कोसाबाड़ी जोन, अनिरुद्ध शुक्ला को सर्वमंगला नगर जोन, ए.पी. शुक्ला को बालको जोन, सुनील टांडे को टीपी नगर जोन तथा सहायक अभियंता रूचि साहू को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाते हुए कोरबा जोन का जोन कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई सहायक एवं उप अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। एमएल बरेठ को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन, पीयूष राजपूत को कोसाबाड़ी जोन, राहुल मिश्रा को जल प्रदाय, अमृत मिशन और एनसीएपी, सोमनाथ डेहरे को टीपी नगर जोन के साथ भवन निर्माण अनुमति, होर्डिंग और अतिक्रमण शाखा, आकाश अग्रवाल को बालको जोन के साथ भंडार, एमएमयू और सिटी बस, मनीष यादव को कोरबा जोन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन, अभय मिंज को दर्री जोन और वाहन शाखा, विनोद गोंड़ को कोरबा जोन एवं उद्यान शाखा तथा आशमा डहरिया को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।