आज का राशिफल, 1 सितंबर 2026: सितंबर महीने का पहला दिन कई राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी को कारोबार और आर्थिक मामलों में फायदा मिलने के संकेत हैं तो किसी को खर्च, सेहत और लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। वहीं पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रह सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कारोबार में सक्रियता बढ़ेगी और नए काम से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। निजी मामलों में सुधार आएगा। बोलचाल में मधुरता बनाए रखने से रिश्ते बेहतर होंगे। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

शुभ रंग: चमकीला लाल

वृष राशि

आज योजनाओं को समय पर पूरा करने पर ध्यान देना होगा। काम की रफ्तार कुछ धीमी रह सकती है, लेकिन आपका उत्साह बना रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। रिश्तों में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा।

शुभ अंक: 1, 2 और 6

शुभ रंग: गुड़ जैसा भूरा

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में दिन अनुकूल रह सकता है। रुके हुए आर्थिक काम आगे बढ़ेंगे। कारोबार में सफलता मिलने की संभावना है। मित्रों और सहयोगियों से संबंध बेहतर होंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

शुभ अंक: 1, 2, 5 और 9

शुभ रंग: बादामी

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का प्रबंधन पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान और प्रभाव में बढ़ोतरी के संकेत हैं। उद्योग और कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

शुभ अंक: 1, 2 और 9

शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा या महत्वपूर्ण बातचीत सफल रहने की संभावना है। लंबे समय से बनाई जा रही योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

शुभ रंग: सिंदूरी लाल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज संयम और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। किसी के दबाव में आकर फैसला न करें। कामकाज में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। खानपान और सेहत पर विशेष ध्यान दें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ अंक: 1, 2, 5 और 9

शुभ रंग: खाकी

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए पेशेवर मोर्चे पर दिन अच्छा रह सकता है। बेहतर प्रदर्शन से प्रतिष्ठा और साख बढ़ेगी। साझेदारी से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सभी को साथ लेकर पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा।

शुभ अंक: 2, 6 और 9

शुभ रंग: शहद जैसा रंग

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। कारोबार में खर्च और लेन-देन पर नजर रखें। किसी के लालच या बहकावे में आने से बचें। सकारात्मक सोच और समझदारी से काम करेंगे तो जरूरी कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं।

शुभ अंक: 1, 3 और 9

शुभ रंग: गहरा लाल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं। कारोबार में अनुकूलता रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। करीबियों की मदद से कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत हो सकती है।

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

शुभ रंग: चेरी रेड

मकर राशि

मकर राशि वालों का ध्यान आज घर-परिवार से जुड़े मामलों पर रहेगा। मकान, वाहन या खरीदारी से संबंधित प्रयास आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि किसी भी मामले में जल्दबाजी से फैसला न करें। परिवार में विवाद से बचें और बातचीत के दौरान विनम्रता बनाए रखें।

शुभ अंक: 2, 8 और 9

शुभ रंग: गेहुंआ

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का सामाजिक प्रभाव बढ़ सकता है। कामकाज से जुड़ी परिस्थितियां अनुकूल रहने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। योजनाओं को गति मिलेगी और मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 1, 2, 8 और 9

शुभ रंग: हल्का भूरा

मीन राशि

मीन राशि वालों के घर में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। सकारात्मक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। पेशेवर मामलों में सक्रियता बनी रहेगी। घर में प्रियजनों या मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने से प्रसन्नता मिलेगी।

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

शुभ रंग: स्वर्णिम