अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चंडी मोड़ के पास स्टेट और नेशनल हाईवे से जुड़े सार्वजनिक मार्ग पर लंबे समय तक टैंकर खड़े कर आवागमन प्रभावित करने के मामले में पांच वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

धारा 285 बीएनएस के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, चंडी मोड़ क्षेत्र में टैंकरों को सार्वजनिक आवागमन वाले रास्ते पर खड़ा किया गया था। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित होने के साथ ही अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले में अभनपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत कार्रवाई की है।

इन पांच टैंकरों के चालकों पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने वाहन क्रमांक AP31 TH 5288, CG07 CW 1603, UP66 AT 0122, KA01 AT 6679 और OD05 CH 5277 के चालकों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। संबंधित मामलों में अपराध क्रमांक 312/2026 से 316/2026 तक दर्ज किए गए हैं।

वाहन चालकों को दी गई हिदायत

कार्रवाई के बाद पुलिस ने वाहन चालकों को सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने की हिदायत दी है। पुलिस का कहना है कि आवागमन प्रभावित करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।