दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर संदेह के चलते एक पूर्व सरपंच ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और आखिरकार यह विवाद खूनी वारदात में बदल गया।

पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस निर्मम हत्या के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।