मेष राशि: रिश्तों में बनाए रखें तालमेल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में सावधानी बरतने वाला रहेगा। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। ऐसे में बातचीत के जरिए नाराजगी दूर करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। उधार लेने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे आगे आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कारोबार में कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।
वृष राशि: आय के नए रास्ते खुलेंगे
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। विद्यार्थियों को नया कोर्स शुरू करने या पढ़ाई में नई दिशा चुनने का अवसर मिलेगा। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी से जुड़ी परेशानी किसी करीबी की मदद से दूर हो सकती है।
मिथुन राशि: प्रतिभा से मिलेगी नई पहचान
मिथुन राशि के जातकों की कला और रचनात्मक क्षमता आज निखरकर सामने आएगी। आपका कोई विशेष हुनर आपको अलग पहचान दिला सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी सूचना मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी।
कर्क राशि: आर्थिक मामलों में मिलेगी राहत
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहने वाला है। धन संबंधी किसी परेशानी से राहत मिलने के संकेत हैं। संतान के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
सिंह राशि: बढ़ेगी आय, नए अवसर मिलेंगे
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आमदनी बढ़ने के साथ आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार में सुधार के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। नौकरी का नया प्रस्ताव भी मिल सकता है।
कन्या राशि: जिम्मेदारियों पर रखें पूरा ध्यान
कन्या राशि के जातकों को आज मौज-मस्ती के साथ अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन काम को नजरअंदाज करने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या है तो लापरवाही न करें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। जरूरी काम दूसरों के भरोसे छोड़ने के बजाय स्वयं पूरा करना बेहतर रहेगा।
तुला राशि: धैर्य से संभालें परिस्थितियां
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करने से बचें। घर में मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि: चुनौतियों के बीच मिलेगी सफलता
वृश्चिक राशि के जातकों के सामने आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास और धैर्य से आप उनका सामना करने में सफल रहेंगे। लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी से बातचीत कर पारिवारिक समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।
धनु राशि: खर्च पर रखें नियंत्रण
धनु राशि के जातकों के खर्च आज बढ़ सकते हैं। भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे। माता की ओर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों की जरूरतों को नजरअंदाज करने से बचें। विद्यार्थियों का पढ़ाई से जुड़ा मानसिक दबाव कुछ कम होगा। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना बेहतर रहेगा।
मकर राशि: कारोबार को मिल सकती है नई दिशा
मकर राशि के जातकों के मन में आज नए कारोबारी विचार आएंगे। साझेदारी में कोई काम शुरू करने की योजना बन सकती है। सरकारी योजना में निवेश का विचार आए तो दस्तावेज और नियमों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही फैसला लें। कुछ लोग आपके भरोसे का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है।
कुंभ राशि: नई शुरुआत के लिए दिन बेहतर
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी अच्छी सूचना या उपयोगी संसाधन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में गुटबाजी और अनावश्यक विवाद से दूर रहें। संतान की किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नया काम शुरू करने के प्रयास धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे।
मीन राशि: कारोबार में लाभ के संकेत
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सम्मान, उपहार या कोई सुखद सूचना मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। संपत्ति से जुड़े ऋण को मंजूरी मिलने के संकेत हैं। आय में मजबूती आएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मित्रों की मदद करने का अवसर भी मिल सकता है।





