नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद पर बवाल, विरोध के दौरान मारपीट; 2-3 लोग घायल

नारायणपुर। जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब 'प्रेस' लिखी गाड़ी में कुछ पास्टर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना में 2-3 लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।