जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दो दिवसीय जशपुर प्रवास के दूसरे दिन फरसाबहार विकासखंड के केरसई गांव पहुंचे। यहां उन्होंने शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव में नवनिर्मित महतारी सदन का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
बिहान समूह की महिलाओं ने CM साय को बांधी राखी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के केरसई पहुंचने पर बिहान समूह की महिलाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने भी बहनों का आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला समूह की सदस्य मौजूद रहीं।
केरसई में महतारी सदन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने केरसई में महतारी सदन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की घोषणा भी की।
स्कूल भवन और CC रोड निर्माण की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने गांव की विभिन्न जरूरतों और विकास कार्यों की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री साय ने प्राथमिक शाला भवन और सीसी रोड के निर्माण की घोषणा की।
इसके साथ ही उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी देने की बात कही।
बजरंगबली मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, तालाब का सौंदर्यीकरण
मुख्यमंत्री ने केरसई स्थित बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार और तालाब के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की। इन घोषणाओं के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और बिहान समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बात भी सुनी।




