बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रशासन ने विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में अटैच किए गए शिक्षकों के सभी अटैचमेंट आदेश निरस्त कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से कई शिक्षक अपने मूल स्कूलों से हटकर अन्य दफ्तरों या संस्थानों में अटैच होकर काम कर रहे थे, जिससे कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
अब नए आदेश के बाद सभी अटैच शिक्षक अपने-अपने मूल पदस्थापना वाले स्कूलों में वापस लौटेंगे, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
प्रशासन का मानना है कि इस कदम से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्रों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा।





