मुंबई। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने पहले दिन भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 11.1 करोड़ रुपये रहा। वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन 16.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फिल्म की शुरुआत को ट्रेड विशेषज्ञों ने सकारात्मक माना है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।