रायपुर। राजधानी रायपुर के तेजी से विकसित हो रहे डूंडा क्षेत्र में आरती ग्रुप ने अपनी महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजना ‘अशोका पाम मीडोज’ के अपार्टमेंट्स की भव्य लॉन्चिंग की है। करीब 90 एकड़ में विकसित हो रही इस टाउनशिप में आधुनिक जीवनशैली के साथ हरियाली, खुले वातावरण और बेहतर कनेक्टिविटी का खास ध्यान रखा गया है।

नवा रायपुर और फोरलेन से बेहतर कनेक्टिविटी

अशोका पाम मीडोज की लोकेशन को इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल किया गया है। परियोजना को फोरलेन और नवा रायपुर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। यहां 3-BHK अपार्टमेंट्स के साथ आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। टाउनशिप में ग्रीन लिविंग और खुले वातावरण पर भी विशेष जोर दिया गया है।

रियल एस्टेट क्षेत्र में आरती ग्रुप के 36 वर्ष

आरती ग्रुप पिछले 36 वर्षों से रायपुर के रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी के मुताबिक गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता उसके कामकाज की प्रमुख पहचान रही है। अब ग्रुप की इस विरासत को नई पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।

ग्रुप के डायरेक्टर ऋतुराज अग्रवाल के नेतृत्व में अशोका पाम मीडोज को ऐसे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो शहर की आधुनिक सुविधाओं के साथ हराभरा और खुला आवासीय वातावरण चाहते हैं।

पहली 100 बुकिंग पर मेगा लकी ड्रॉ

प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग के साथ पहली 100 बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए मेगा लकी ड्रॉ की घोषणा भी की गई है। कंपनी के अनुसार, इसमें प्रथम विजेता को 30 लाख रुपये, दूसरे विजेता को 20 लाख रुपये और तीसरे विजेता को 10 लाख रुपये मूल्य की कार पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा तीन अन्य विजेताओं को एक-एक क्लासिक ईवी स्कूटर देने की घोषणा की गई है।

20 प्रतिशत भुगतान पर चाबी देने का ऑफर

लॉन्चिंग के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष भुगतान योजना भी पेश की गई है। इसके तहत 20 प्रतिशत भुगतान कर चाबी लेने और अगले 18 महीने तक कोई भुगतान नहीं करने का ऑफर दिया गया है।

आधुनिक सुविधाओं, डूंडा की लोकेशन, नवा रायपुर से कनेक्टिविटी और ग्रीन लिविंग की अवधारणा के साथ आरती ग्रुप ने अशोका पाम मीडोज को रायपुर में घर खरीदने वाले परिवारों के लिए नए आवासीय विकल्प के रूप में पेश किया है।