गरियाबंद। जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े को थाना प्रभारी पांडुका से स्थानांतरित कर रक्षित केंद्र गरियाबंद में जिला विशेष शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

उप निरीक्षक चिन्ताराम देशमुख को थाना फिंगेश्वर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी पांडुका की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप निरीक्षक जयप्रकाश नेताम को थाना फिंगेश्वर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनीष वर्मा को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना पांडुका में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश 4 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा।